{"_id":"62055508fb926854282d8ee6","slug":"extra-coaches-will-add-in-trains-till-31-march-basti-news-gkp4265406140","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च तक ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
बस्ती। रेल प्रशासन की ओर से होली त्योहार के मद्देनजर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने उन ट्रेनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जिनमें लंबी वेटिंग है।
होली पर लखनऊ, गोरखपुर व बस्ती से आने वाली ट्रेनों में 14 मार्च से ही लंबी वेटिंग शुरू हो रही है। इससे राहत के लिए रेल प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अतिरिक्त कोच की व्यवस्था बनाई जा रही है। रेलवे ने गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में दो फरवरी से 30 मार्च तक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगाया गया है, जबकि गोरखपुर पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में भी 31 मार्च तक एसी थर्ड की अतिरिक्त बोगी लगाई गई है। इसके साथ ही गोरखपुर कोचुवेली एक्सप्रेस में 31 मार्च तक स्लीपर क्लास की अतिरिक्त बोगी लगेगी। इसी तरह गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में तीस मार्च तक और गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस में पांच फरवरी से 26 मार्च तक रेलवे प्रशासन स्लीपर क्लास की अतिरिक्त बोगी लगाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे के मुताबिक ट्रेनों में सीटों की निगरानी के लिए सेल बनाया गया है। यह सेल तिथिवार उन ट्रेनों की रिपोर्ट बनाएगा, जिसमें वेटिंग बढ़ रही है। बताया कि होली को लेकर रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।