{"_id":"62af6cded07ac950607a68c6","slug":"ex-army-men-met-dm-and-suported-the-agnipath-basti-news-gkp440911210","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौन धारण कर कांग्रेसियों ने अग्निपथ पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौन धारण कर कांग्रेसियों ने अग्निपथ पर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, अग्निपथ को युवा करें स्वीकार
बस्ती। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के जरिए पूर्व सैनिकों ने भारत सरकार की अग्निपथ योजना का समर्थन करते हुए रविवार को डीएम को पत्र सौंप कर समर्थन दिया।
पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार की इस नई महत्वाकांक्षी योजना से देश की गौरवशाली सेना में युवाओं को कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। पूर्व सैनिकों ने युवाओं से अपील की है कि वह इस योजना के विरोध में कत्तई शामिल न हों और किसी बहकावे में न आवें।
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ने भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों से भी अपील की है कि वे अपने पाल्यों, पड़ोसियों व सगे-संबंधियों को हिंसात्मक आंदोलन से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। सैनिक कल्याण बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस के प्रति हिंसक आंदोलन को धैर्य पूर्वक संभालने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
मौन धारण कर कांग्रेसियों ने अग्निपथ पर जताया विरोध
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर रविवार को मौन धारण कर दिल्ली में अग्निपथ के खिलाफ आयोजित धरना का समर्थन किया।
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन न मनाने के फैसले का भी कांग्रेसियों ने स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में रविवार को पार्टी दफ्तर पर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अग्निपथ योजना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना भी असफल होगी।
उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लाई गई नोटबंदी, कृषि कानून व सीएए सहित तमाम योजनाएं बुरी तरह असफल हुई हैं। इस मौके पर रामभवन शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पांडेय ज्ञानू, जयंत चौधरी, शिवविभूति मिश्रा, गंगा मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, सुनील कुमार पांडेय, प्रमोद द्विवेदी, जेपी अग्रहरि, छोटू पांडेय, अरुण पांडेय, रंजना सिंह, नीलम विश्वकर्मा, सूर्यमणि पांडेय, विनोद रानी आहूजा, राधा, बंगाली तिवारी, जयप्रकाश चौबे, अखंड प्रताप सिंह, कंचन, संजय कुमार व मुकेश आदि मौजूद रहे।