फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   every village full fill with electric city

पीएम सौभाग्य योजना से रोशन होंगे छोटे मजरे

Wed, 25 Oct 2017 11:32 PM IST
basti
basti Updated Wed, 25 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
every village full fill with electric city
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, सौभाग्य, से छोटे मजरे को रोशन करने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के छोटे मजरे में बिजली पहुंचाई जाएगी। जो अभी तक ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से वंचित है। दिसंबर 2018 तक सभी घरों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। संतकबीरनगर में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, वहीं, सिद्धार्थनगर और बस्ती में सर्वे कार्य चल रहा है।
केंद्र एक सर्वे में अभी देश के 300 लाख घरों में बिजली नहीं पहुंची है। इसमें से काफी हिस्सा उत्तर प्रदेश का है। जो सौभाग्य योजना के माध्यम से विद्युतीकरण किया जाएगा। इसमें बीपीएल श्रेणी, आर्थिक रूप से कमजोर और कालोनियों, बिल्डरों के बनाए घरों में बिजली दी जाएगी।  ग्रामीण विद्युतीकरण स्कीम के तहत प्रदेश को 14 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ. अरुन कुमार वर्मा ने पत्र जारी करके बिजली विभाग के अधिकारियों ने योजना पर त्वरित गति से कार्य करने का निर्देश दिया है। शहरी और ग्रामीण के लोगों को आधार, बैक खाता, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी के आधार पर कनेक्शन दी जाएगी। योजना के मिलने वाली सुविधा में अगर पांच घर में बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। पोल नहीं लगे हैं। गांव और कस्बे से दूर स्थित हैं। वहां पर बिजली नहीं है। उस जगह सभी से आवेदन लेकर बिजली कनेक्शन देने का कार्य होगा। कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 200 से 300 सौ वॉट का एक सोलर पैनल दिया जाएगा। ताकि उपभोक्ता पांच एलईडी बल्ब और एक पंखा तक एक पॉवर प्लग लगा सके। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।   
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी 
मुख्य अभियंर्ता इं. ओपी यादव ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शुरू हो चुकी है। जो छोटे मजरे बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। उन्हें सर्वे करके कनेक्शन देकर बिजली पहुंचाई जाएगी। हर घर को बिजली देने का लक्ष्य है। सर्वे कार्य शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed