फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   every body sad by pulwama attack

जवानों की शहादत पर हर ओर गम और गुस्सा

Sun, 17 Feb 2019 12:01 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
every body sad by pulwama attack
भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध जताया। - फोटो : amar ujala
बस्ती। श्रीनगर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले में शहीद जवानों को हर जगह श्रद्धांजलि दी जा रही है। दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि के बाद पाक की इस नापाक हरकत का बदला लेने की हुंकार भी भरी गई। 
विज्ञापन

शनिवार को शैक्षिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से श्रद्धांजलि सभा, कैंडल मार्च, विरोध प्रदर्शन का दौर चलता रहा। कायराना हरकत में जवानों की शहादत से हर किसी में गुस्सा है। प्रदेश महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। शहीदों की आत्मिक शांति और सैनिकों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की गई। संध्या दीक्षित, निर्मला श्रीवास्तव, शालिनी मिश्रा, बिंदु यादव, विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव, किरन सिंह, नीलम मिश्रा, शीला पाठक, अंजली मिश्रा, इन्द्रावती गौतम, शान्ति सिंह समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कटेश्वरपार्क पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। दोषियों को फांसी की मांग की गई। नगर अध्यक्ष तमसीर हसन निजामी और जिला महामंत्री मोबीन खां ने कहा कि पाकिस्तान का नाम नक्शे से हटा देना चाहिए। बलजीत सिंह, चरनजीत सिंह, मो. नूर, फरहान, रशीद अहमद, फैजी दादा, इस्खार, अनवर, मुमताज आदि शामिल रहे। शिवसेना के पूूर्वांचल प्रभारी जगन्नाथ प्रसाद वैश्य के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें पाक को मुंहतोड़ जवाब की मांग की गई। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, बसंत लाल चौधरी, राजकुमार, रामप्रकाश, डब्लू गौतम, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। हियुवा भारत के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। धारा 370 को हटाने की मांग की गई। सैनिकों को पूर्ण स्वायत्तता, राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म कराने समेत अर्द्ध सैनिक बलों को पूर्ण सैनिकों की तरह सुविधाओं की मांग की गई। प्रमोद पांडेय, संतोष मौर्य, कांशीराम यादव, हरिश्चंद्र, सुमेर सोनी, सुरेंद्र कुमार, गौरव तिवारी आदि शामिल रहे। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष सालिकराम मौर्य के नेतृत्व में शोकसभा हुई। सुनील मौर्य, अवधेश मौर्य, आरडी राजभर, राम तिलक शर्मा आदि मौजूद रहे।  समाजवादी युवा महासंघ जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव व डॉ. अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान पर हमले की मांग की गई। सुरेश यादव, संजय पांडेय, राजेश यादव, मनोज गुप्ता, आनंद कुमार, विनोद सोनी आदि शामिल रहे। जनतादल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक कर आतंकी हमले की निंदा की गई। प्रधानमंत्री से आतंकवाद के समूल विनाश की मांग की गई। इस दौरान रामनयन चौधरी, मस्तराम चौधरी एडवोकेट, कृष्णलाल वर्मा, ताहिर अली, शिवप्रसाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed