फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Establishments with more than 30 employees

Basti News: 30 से अधिक कर्मियों वाले अधिष्ठान कराएं अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण

Fri, 16 Feb 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 16 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Establishments with more than 30 employees
आईटीआई के प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस करने में नहीं होगी दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश डीएम अंद्रा वामसी ने दिए हैं। डीएम ने जिले में सक्रिय सभी अधिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराने की हिदायत दी है। यह 30 से अधिक कर्मियों की क्षमता वाले अधिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। जबकि चार से 29 कर्मियों वाले अधिष्ठानों पर यह ऐच्छिक रूप से लागू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आईटीआई में प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर अप्रेंटिस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आईटीआई के अधिकारियों ने पिछले दिनों डीएम को अवगत कराया था कि निजी अधिष्ठान इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस कराने में दिक्कतें आ रही हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि शिशिक्षु अधिनियम 1961 के तहत जनपद में सक्रिये अधिष्ठानों को पंजीकरण कराना होगा। ताकि समय-समय पर आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले में हिस्सा लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जा सके। इससे प्रशिक्षुओं को स्थानीय स्तर पर अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed