{"_id":"690524889a717674a904f07a","slug":"essay-competition-held-at-kdc-basti-news-c-207-1-bst1005-146775-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: केडीसी में हुई निबंध प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: केडीसी में हुई निबंध प्रतियोगिता
Sat, 01 Nov 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
केडीसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता हुई। एनएसएस की रानी लक्ष्मीबाई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इकाई एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। देश के प्रति पटेल के योगदान की चर्चा की गई।
प्रो. रघुवंश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल को पांच भाषाएं आती थीं और अंग्रेजी के वह प्रकांड विद्वान थे। उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था लेकिन गांधीजी की सलाह पर जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस का अध्यक्ष पद दिया गया और सरदार पटेल ने स्वयं ही अध्यक्ष पद छोड़ दिया। प्राचार्य ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला।
इसके बाद निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रो. राजेश सिंह, डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय, डॉ. गजेंद्र बिष्ट निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. त्रिलोकी नाथ की देखरेख में हुए कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्रवक्ता अभिषेक मिश्र ने किया। संयोजन एवं निर्देशन डॉ. दिनेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. त्रिलोकी नाथ ने किया। इस दाैरान डॉ. रंजन कुमार बसाक, डॉ. संजय गौतम, रामप्रकाश, डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ प्रमोद रावत, डॉ. सूर्य प्रताप वर्मा, प्रियेश चौरसिया, डॉ. केएस पांडेय, अक्षय कुमार आदि माैजूद रहे। संवाद