फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   escaped after attacking brother with a knife

भाई पर चाकू से हमला कर फरार

Sat, 21 Aug 2021 06:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
escaped after attacking brother with a knife
भाई पर चाकू से हमला कर फरार
विज्ञापन

दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बघौड़ा गांव में शुक्रवार रात भूमि विवाद में एक शख्स ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल भाई को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। बघौड़ा गांव निवासी राम कुबेर निषाद व भाई राजेश कुमार के बीच जमीन विवाद चल रहा है। रात में राजेश साथी लक्ष्मण निषाद के साथ पहुंचा और भाई को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि राजेश निषाद ने लक्ष्मण के साथ मिलकर रामकुबेर पर चाकू से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि राम कुबेर की तहरीर पर उसके भाई राजेश कुमार निषाद व सहयोगी लक्ष्मण के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed