फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   envirement of sanitary is needed

स्वच्छता का माहौल बनाने की जरूरत 

Wed, 27 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
envirement of sanitary is needed
समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता आवासीय कार्यशाला को संबोधित करते डीएम नरेंद्र सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता संबंधी पांच दिवसीय आवासीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इसमें बस्ती और संतकबीरनगर जिले के 70 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये मास्टर ट्रेनर खुले में शौच को रोकने और स्वच्छता के लिए वातावरण बनाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थ व्यवस्था और विकास की दर पड़ोसी देशों से अच्छी है लेकिन हमारे 60 प्रतिशत घरों में शौचालय होते हुए उसका उपयोग केवल 40 प्रतिशत लोग ही करते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों की सोच बदलने के लिए खुले में शौच के दुष्परिणामों को बताना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहू-बेटियों का शौच के लिए खेतों में जाना हमारे लिए शर्म की बात है। एक तरफ तो महिलाओं को हम देवी का रूप मानते हैं और दूसरी ओर शौचालय की व्यवस्था और उपयोग के प्रति उदासीन बने रहते हैं। प्रशिक्षुओं से कहा कि उनमें यह विश्वास होना चाहिए कि वह कार्यशाला के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्षम हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में शौच से पास-पड़ोस के लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए समग्र रूप से इस चेतना का संचार होना आवश्यक है कि खुले में कोई भी व्यक्ति शौच न करे। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण करवाना और शौचालयों का उपयोग करना कठिन नहीं है। आवश्यकता है आम लोगों में सकारात्मक सोच का सृजन हो। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने संकल्प शक्ति का उपयोग खुले में शौच रोकने के लिए करें और एक दूसरे को इसके लिए प्रेरित भी करें। इस मौके पर संयुक्त निदेशक पंचायत एसके पटेल, संजय कुमार शुक्ला, कमलेश्वर, शिवाकांत, सुधीर प्रधान आदि मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन डीपीसी विष्णु देव तिवारी एवं राजा शेर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed