फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   entry in residential school

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
entry in residential school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विकास भवन स्थित उप श्रम आयुक्त कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्रम शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि परशुरामपुर में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि नव निर्मित यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दुबे ने कहा कि श्रम कल्याण परिषद मजूदरों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं में लाभ के लिए समय-समय पर शिविर लगाकर जागरूक करने और पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अभियान चलाकर फैक्ट्रियों और अन्य जगहों की जांच की जाती है। यदि कहीं किसी मजदूर को परेशान किया जा रहा है तो इसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

बालश्रम के खिलाफ प्रतिष्ठानों की औचक जांच भी की जाती है। गोष्ठी में श्रम प्रवर्तन अधिकारी इकबाल अहमद, श्रमिक प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, शिवाकांत शुक्ला, विश्वशक्ति पांडेय, अजय, शिवशंकर, राम गोपाल, संदीप कुमार, रमेश सिंह, अमरनाथ, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed