{"_id":"67ec3a2f18eb3fd6d202e9f8","slug":"entrepreneurs-raised-the-issue-of-road-electricity-and-water-basti-news-c-207-1-bst1001-134363-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उद्यमियों ने उठाया सड़क बिजली व पानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उद्यमियों ने उठाया सड़क बिजली व पानी का मुद्दा
Wed, 02 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक हुई। उद्यमियों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
उद्यमियों ने कहा कि शहर की पाइप लाइन की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। बड़ेवन सर्विस रोड पर अधूरा नाला बनाकर छोड़ दिया गया है। बांसी मार्ग वाले मोड़ पर जलभराव के चलते सड़क काफी दिनों से धंस गई है। यहां भारी वाहनों के पलटने का डर रहता है।इसके अलावा शहरी क्षेत्र में सड़कों के डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। गांधीनगर मुख्य बाजार में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। उद्यमियों ने कहा कि दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार तक की सड़क काफी जजर्र हो चुकी है। इन समस्याओं से अवगत होने के बाद सीडीओ ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इसे दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित भी किया।
सीडीओ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद- एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन
कहा कि सरकार द्वारा संचालित लाभपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिलाया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। बैठक का संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, एलडीएम आरएन मौर्या, जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, ईओ नगर पालिका सुनिष्ठा सिंह आदि मौजूद रहे।