फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ensure fearless voting

कर्मचारी निर्भीक होकर कराएं मतदान : कुमार

Wed, 25 Nov 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारी पूरी तरह से
विज्ञापन
निर्भीक होकर मतदान कराएं। अगर कहीं पर किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका हो तो तुरंत सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दें।

वह नवीन मंडी पंचायत चुनाव में मतदान कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पीठासीन अधिकारी व कर्मचारी समय से मतदान की पूर्व संध्या पर ही बूथ पर पहुंच जाएं और अगले दिन निर्धारित समय से मतदान शुरू कराएं।

कहा कि एक मतदान  स्थल पर मतदाताओं की संख्या 500 से 600 के बीच होगी। मतपत्र जारी करते समय मतदाताओं से हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान अवश्य लें। मतदाता के बायें हाथ अमिट स्याही जरूर लगाई जाए।

सीडीओ सोबरन सिंह ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण और चुनौतियों वाला है। इसमे कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ काम करने की जरूरत है। इस दौरान कर्मचारियों ने बैलेट पेपर सहित कई तरह की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिसका अधिकारियों ने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed