{"_id":"5cddaccabdec2207755940a6","slug":"engineers-became-unite","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज होने पर लामबंद हुए विद्युत अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस दर्ज होने पर लामबंद हुए विद्युत अभियंता
Fri, 17 May 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 17 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
एंफआईआर का विरोध करते अभियंता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम पढ़नी में विद्युत करंट से किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने अधीक्षण अभियंता समेत तीन विद्युत अभियंताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके खिलाफ निगम के अभियंता बृहस्पतिवार को मुखर हो गए।
लामबंद अभियंताओं ने इस मामले को डीएम तक ले जाने तथा स्थिति से अवगत कराने की चेतावनी दी है। कहा है कि यदि बात न बनी तो अभियंता आंदोलन की राह पकड़ लेंगे। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जुटे निगम के अभियंताओं ने कहा कि घटना की जो रिपोर्ट है उसके अनुसार तार टूटा नहीं बल्कि डंडे से तार से छेड़खानी की गई, जिससे वह करंट की शिकार हो गई। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे में मुकदमा हटाया नहीं गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा। इस मौके पर समिति के क्षेत्रीय सचिव राजकुमार सिंह, एके उपाध्यक्ष, आशुतोष लहरी, जितेंद्र मौर्य सहित तमाम अधिकारी व अवर अभियंता मौजूद रहे।