फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   encrochment drive

Basti News: दस दिन में खाली नहीं की खलिहान की जमीन तो मदरसे पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 06 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 06 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
encrochment drive
रुधौली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत देउरा में खलिहान की जमीन पर बनाए गए मदरसे को 10 दिन में खाली करने का आदेश एसडीएम गिरीश कुमार झा ने दिया है। निर्धारित समय के अंदर यदि जमीन खाली नहीं की गई तो बुलडोजर की मदद से मदरसा ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि देउरा में गाटा संख्या-146 की जमीन अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है। इस पर करीब 25 साल पहले दारुल उलूम अहले सुन्नत फैजाने शाह आलम मदरसे का निर्माण कर लिया गया। गांव में खलिहान की जमीन के चिन्हांकन के दौरान राजस्व कर्मियों को पता चला कि उक्त जमीन पर मदरसे का निर्माण कराया गया है। करीब छह महीने पहले एसडीएम ने संचालक को नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद अभी तक जमीन खाली नहीं की गई।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम गिरीश कुमार झा मय टीम बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो मदरसा संचालक मोहम्मद जुबेर खान ने 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगा। एसडीएम ने समय देते हुए कहा कि अंतिम बार अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, कानूनगो विजय यादव, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, लेखपाल राजेंद्र कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अजय वर्मा, पंकज सिंह, सचिव फैज अहमद, प्रधान उमाकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed