फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Encroachment removed from roadways to hospital... commotion ensued

Basti News: रोडवेज से अस्पताल तक हटाया गया अतिक्रमण... मचा हड़कंप

Fri, 30 May 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from roadways to hospital... commotion ensued
बस्ती। नगर पालिका टीम ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर और वाहनों के साथ रोडवेज से अस्पताल चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के डिवाइडर पर लगे होर्डिंग एवं पटरियों से अतिक्रमण हटवाए गए। कार्रवाई से घंटों हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू की पटरी दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सब्जी, चाट, फल, फालूदा, फास्ट फूड बेचने वाले ठेला लेकर भागने लगे। इस दौरान पटरी की जद में जिन्होंने टंकिया या गुमटियां बनाई थीं, उसे टीम ने वाहनों पर लाद लिया। कोतवाली से आगे अस्पताल चौराहे तक तमाम अतिक्रमण पाए गए। लोगों ने दुकानों के सामने पटरियों तक टीन शेड एवं अन्य सामान रखकर कब्जा किया था। कुछ गुमटियां भी पटरियों पर रखी हुई मिली। टीम ने बुलडोजर से अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया। अस्पताल चौराहे के आसपास सबसे ज्यादा अतिक्रमण मिला। यहां जाम भी रोजाना लगता है। टीम को अतिक्रमण हटाने के लिए यहां घंटों मशक्कत करनी पड़ी। ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ की पटरियों को हर हाल में खाली रखना है। इस पर दुकान लगाने अथवा पार्किंग की अनुमति नहीं है। यदि इसके बाद भी कोई अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। लगभग दो घंटे चले अभियान के बाद काफी हद तक पटरियां खाली दिखाई पड़ने लगी। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी, उदय भान, सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed