फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Encroachment hinders construction of four lane

Basti News: फोरलेन के निर्माण में अतिक्रमण बाधा, मकान-दुकान टूटने की आशंका से मायूस हैं वाशिदे

Wed, 22 Nov 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Encroachment hinders construction of four lane
शहर के प्रवेश मार्ग बड़ेवन से कंपनीबाग तक चौड़ी होगी सड़क, 16.58 करोड़ रुपये की मिल चुकी है स्वीकृति
विज्ञापन

पेड़, पाइप लाइल एवं विद्युत खंभे हटाने के लिए संबंधित विभागों को पीडब्ल्यूडी ने उपलब्ध कराया धन, कार्य शुरू नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर का प्रवेश मार्ग अब फोरलेन का आकार लेने जा रहा हैं। बड़ेवन से कंपनीबाग तक की सड़क के चौड़ीकरण के लिए 16.58 करोड़ रुपये की परियोजना को दो माह पहले स्वीकृति मिल चुकी है। मगर, अभी विभाग तैयारी में ही उलझा है। इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वहीं, सड़क के दोनों तरफ जगह खाली कराने की जद्दोजहद भी चल रही है। उधर, मकान-दुकान टूटने की आशंका में वाशिदें भी मायूस हैं।
शासन ने बड़ेवन से कंपनीबाग तक 1.750 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए हरी झंडी दे दी है। दो महीने पहले पहली किस्त के रूप में चार करोड़ 14 लाख 51 हजार रुपये भी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे और लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली बड़ेवन-कंपनीबाग तक की सड़क आवागमन के लिहाज से संकरी हो गई है। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई महज सात मीटर है। आवागमन बढ़ने के दौरान कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक की ओर से इस सड़क को डिवाइडर के साथ फोरलेन में तब्दील करने की कार्ययोजना तैयार की गई। शासन ने शहर के इस प्रवेश मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दे दी है। पहली किस्त रिलीज होने से निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ेवन से कंपनीबाग तक की सड़क अब सात मीटर की जगह 18 मीटर चौड़ी होगी। निर्माण के बाद यह हाईवे की शक्ल में दिखेगी। 1.75 किमी की लंबाई में सड़क के बीचोबीच डिवाइडर होगा। दोनों तरफ की पटरियां भी बनाई जाएंगी। अब तक सड़क के दोनों तरफ पटरियां नहीं बनाई गई हैं। कहीं-कहीं यह सड़क ऊंची हो गई है और पटरियां नीचे है।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक ने फोरलेन सड़क बनाने के लिए विभिन्न विभागों से मदद की अपेक्षा जताई है। जलनिगम को पाइप लाइन, विद्युत विभाग को पोल, तार एवं वन विभाग को पेड़ हटाने के लिए पत्र लिखा गया है। इसके लिए संबंधित विभागों को डिमांड के हिसाब से धन भी मुहैया करा दिया गया है। मगर, इन विभागों की ओर से इस दिशा में कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।
...
सड़क निर्माण में अतिक्रमण का फंसा पेंच
बड़ेवन से कंपनीबाग तक सड़क के दोनों तरफ सघन अतिक्रमण हैं। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर यानी 23.1 फीट है। पुराने मानक के अनुसार सड़क के बीचोबीच से 55 फीट छोड़कर निर्माण अनुमन्य किया गया है। इस हिसाब से दुकानों और मकानों का निर्माण हुआ है। कहीं-कहीं यह मानक भी नहीं पूरा किया गया है। फोरलेन सड़क अब 60 फीट चौड़ी होगी। ऐसे में दोनों तरफ केवल सड़क के लिए ही 18-18 फीट जगह होनी चाहिए। इसके बाद फुटपाथ के लिए भी जगह आरक्षित करना है। इस स्थिति में सघन आबादी के बीच कई दुकान और मकान को तोड़ने की नौबत आएगी। कटरा और फव्वारा तिराहे पर यह समस्या ज्यादा उत्पन्न हो रही है।

...
कोट
बड़ेवन से कंपनीबाग तक फोरलेन सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने वाली है। जगह खाली कराने के लिए संबंधित विभागों को डिमांड के हिसाब से धन मुहैया करा दिया गया है। जहां तक अतिक्रमण की बात है तो यह मसला प्रशासन हल करेगा।
:अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed