फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Empowered women can strengthen society

Basti News: सशक्त महिलाएं समाज को दे सकती हैं मजबूती

Sat, 01 Mar 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Empowered women can strengthen society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई सावित्री बाई फुले इकाई के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन शुक्रवार को नारी सम्मान व महिला सशक्तीकरण पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।
शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि विद्या देवी बालिका लघु माध्यमिक विद्यालय परास डीह की प्रधानाचार्य कलावती शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त महिलाएं ही समाज को मजबूती दे सकती हैं।
विज्ञापन

जिस तरह से पिछले सात दिनों से छात्राओं ने सामाजिक मुद्दे को लेकर अलग-अलग दिशाओं में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है, यही असली महिला सशक्तीकरण है। बीडीओ गौर केके सिंह ने कहा कि नारी को सम्मान सृजन और शक्ति का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारी को कोमलता, क्षमाशीलता और सहनशीलता की मूर्ति माना जाता है। शिविर में स्वयंसेविका सजीना खातून और नित्या ने रंगोली के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।

प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन डाॅ. गजेंद्र ऊबारन गिरी ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. ललित कुमार गोयल, डॉ. भारत गौतम, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. श्रीराम चौहान, अभिषेक त्रिपाठी, कुसुम, गुड़िया, रोशनी, उर्मिला, मोनी, मुस्कान, पुष्पा राजभर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed