फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employees' salaries stuck due to e-office login

Basti News: ई-ऑफिस लॉगिन के फेर में फंसा कर्मचारियों का वेतन

Fri, 10 Apr 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Employees' salaries stuck due to e-office login
बस्ती। ई-ऑफिस लॉगिन के फेर में कई विभागों के कर्मचारियों का वेतन फंस गया है। कर्मचारियों का माह मार्च का वेतन भुगतान न किए जाने से कर्मचारियों में काफी रोष है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामअधार पाल ने बताया कि सरकार ने कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू किया गया है।
विज्ञापन

समस्त कार्यालयों में ई-ऑफिस का प्रयोग किए जाने, ऑफलाइन पत्रावलियों का व्यवहारण व पत्राचार स्वीकार न किए जाने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है, जिसमे स्पष्ट उल्लेख है कि आहरण वितरण अधिकारी के द्वारा कार्यालय में समस्त कार्मिक द्वारा, ई-ऑफिस पर कार्य किए जाने का प्रमाण पत्र जारी करने के उपरांत ही आगामी माह का वेतन आहरित किया जाए। इससे कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

वहीं, प्रतिनिधि मंडल ने सीडीओ कार्यालय में पत्र सौंप कर कर्मचारियों का वेतन बाधित न किए जाने के लिए कोषागार बस्ती को निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया है। जिला मंत्री तौलू प्रसाद, सिचाई संघ के अध्यक्ष सुवाष चंद्र मिश्र, कृषि मिनिस्ट्रीयल एसो. के जिला मंत्री अमन प्रताप सिंह, ट्यूबवेल टेक्निकल इंप्लाइज एसो के जिला मंत्री संतोष राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed