फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employees demanded salary before Holi

Basti News: कर्मचारियों ने होली से पहले मांगा वेतन

Sat, 08 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Employees demanded salary before Holi
नगर पालिका कार्यालय में धरना देते कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नगर पालिका के कर्मचारी होली जैसे त्योहार पर भी वेतन के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को नगर विकास कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर पालिका कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान होली पर्व से पहले वेतन व बोनस भुगतान करने की मांग उठाई गई।
कर्मचारी सुबह 10 बजे धरने पर बैठ गए। आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि होली के पहले भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मना सकें। धरनारत कर्मचारियों के बीच प्रभारी ईओ/ एसडीएम सुनिष्ठा सिंह पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता की। जिलाध्यक्ष वसीम ने कहा कि त्योहार आने से दो-चार दिन पहले ही वेतन व बोनस का भुगतान हो जाना चाहिए, मगर, इसमें ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द से जल्द भुगतान होने पर कर्मचारियों को सहूलियत होगी। उपाध्यक्ष रियाज अहमद ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का भी पीएफ काटा जाए। उनका बीमा भी होना चाहिए।

इस पर प्रभारी ईओ ने आश्वासन दिया कि होली से पहले सभी कर्मचारियों का वेतन और बोनस का भुगतान करा दिया जाएगा। अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म किया।
इस मौके पर दुर्गेश नंदन, रविंद कुमार, अलोक शर्मा, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed