{"_id":"68f009af6f05f889360d1287","slug":"emphasis-on-unity-in-the-felicitation-ceremony-of-gond-mahasabha-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145905-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोंड महासभा के सम्मान समारोह में एकजुटता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोंड महासभा के सम्मान समारोह में एकजुटता पर जोर
Thu, 16 Oct 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष बलराम गोंड की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद गोेंड ने विरसा मुंडा और वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके जीवन संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि गोंड समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोेंड ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरा करने के लिए चरणबद्ध कार्य योजना बना ली गई है। गोंड समाज को अनुसूचित जाति, जन जाति का प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय गोंड ने एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद