फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis on strengthening the organization in the cadre camp meeting

Basti News: कैडर कैंप की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Tue, 05 Aug 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization in the cadre camp meeting
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के पचौरा गांव में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पार्टी की सेक्टर स्तर पर मजबूती, बहन मायावती के संदेश से लोगों को जोड़ने आदि पर विचार किया गया। इसी क्रम में बस्ती सदर विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार गौतम और प्रमोद कुमार का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओें के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि बहुजन समाज का उद्देश्य बसपा की मजबूती से ही पूरा होगा। कहा कि इन दिनों दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, पिछड़ोें, महिलाओं का उत्पीड़न बढ गया है। इसे रोकने के लिये बसपा को मजबूत करना होगा। जिला संयोजक भाई चारा कमेटी केसी मौर्य, जिला महासचिव जुगुल किशोर चौधरी, विधानसभाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, पूर्व मंडल प्रभारी केपी राठौर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान विधानसभा बीबीएफ संयोजक आदित्य राना, मोहन गौतम, अनूप, अनिल आजाद, अश्विनी, एडवोकेट विक्रम गौतम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed