फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis on increasing surveillance on Indo-Nepal border during festivals

त्योहारों में इंडो-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने पर जोर

Mon, 19 Sep 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing surveillance on Indo-Nepal border during festivals
त्योहारों और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करते डीआईजी आरके भारद्वाज। - फोटो : BASTI
त्योहारों में इंडो-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

- परिक्षेत्रीय कार्यालय पर बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एसपी संग की समीक्षा बैठक
- आगामी त्योहार को लेकर सुरक्षा इंतजामों का लिया फीडबैक
बस्ती। परिक्षेत्र के डीआईजी आरके भारद्वाज ने सोमवार को बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के एसपी के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए डीआईजी ने परिक्षेत्र इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी नजर रखने पर जोर दिया। डीआईजी ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा व अन्य त्योहारों के लिए तय स्थानों और रामलीला मैदान पर पुलिस की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया। भीड़भाड़ वाली जगह पर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिया। कहा कि ऐसे व्यक्ति जो गड़बड़ी कर सकते है, उन्हें चिह्नित करके भारी मुचलके में पाबंद किया जाए। संवेदनशील जगह पर सीसी कैमरे लगवाने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कड़ा निर्देश दिया। कहा कि ऐसे स्थान जहां पर स्नेचिंग आदि की घटनाएं होने की आशंका रहती है, वहां पुलिस बल की ड्यूटी लगाएं। डायल-112 पीआरवी की सतर्कता जांचने व मौके पर जाकर ब्रीफ करने को कहा। साथ ही ऐसे स्थानों को भी चिह्नित करने की सलाह दी, जहां महिला संबंधी अपराध घटित होने की आशंका रहती है। महिला सुरक्षा इकाई स्तर से पेट्रोलिंग व गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव के अलावा सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed