फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emergency will be open 24 hours on Mahashivratri

Basti News: महाशिवरात्रि पर 24 घंटे खुली रहेगी इमरजेंसी

Sun, 15 Feb 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Emergency will be open 24 hours on Mahashivratri
बस्ती। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने महाशिवरात्रि, होली व आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद और ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं आम लोगों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा उपचार सेवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। एंबुलेंस सेवा पूरी तरह क्रियाशील रखी जाए तथा संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी चिकित्सा इकाइयों पर आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, प्राथमिक उपचार सामग्री, आईवी फलुइड, एंटी एलर्जिक दर्द निवारक दवाएं, बर्न ट्रीटमेंट से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों को क्रियाशील रखा जाए। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाकर नोडल अधिकारी नामित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed