{"_id":"67aa4acd7fb270221400b32d","slug":"emergency-service-will-be-provided-in-health-and-wellness-center-cho-trained-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131840-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिलेगी इमरजेंसी सेवा, सीएचओ प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिलेगी इमरजेंसी सेवा, सीएचओ प्रशिक्षित
Tue, 11 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) में अब इमरजेंसी सेवाएं भी मिलेंगी। इसके लिए यहां तैनात सीएचओ को प्रशिक्षित किया जा रहा। एएनएम टीसी में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें ट्रामा, इमरजेंसी, बर्न, सर्पदंश समेत अन्य इमरजेंसी केस को कैसे संभाला जाए, इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक डाॅ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि सेंटर पर अगर गंभीर अवस्था में कोई मरीज आए तो त्वरित क्या करना है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति ठीक न हो तो तत्काल हायर सेंटर रेफर करेंगे। डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल, अस्मिता यादव, कल्पना शर्मा ने सीएचओ को टिप्स दिए। सीपीआर कैसे देना है, इसके बारे में बताया गया। इसके अलावा आंख संबंधित बीमारी और ईएनटी संबंधित रोगों के निदान की जानकारी दी गई।
सीएमओ डाॅ. आरएस दूबे ने बताया कि सभी सीएचओ को बैच बनाकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर होंगी। साऊंघाट, सल्टौआ, मरवटिया, गौर, बहादुरपुर, कुदरहा व रुधौली के सीएचओ प्रशिक्षण में हिस्सा लिए।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. आरएस दूबे ने बताया कि सभी सीएचओ को बैच बनाकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर होंगी। साऊंघाट, सल्टौआ, मरवटिया, गौर, बहादुरपुर, कुदरहा व रुधौली के सीएचओ प्रशिक्षण में हिस्सा लिए।
विज्ञापन