फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity will be stopped from energy audit on the centers

उपकेंद्रों पर एनर्जी आॅडिट से रोकी जाएगी बिजली चोरी

Wed, 20 Dec 2017 11:53 PM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Wed, 20 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be stopped from energy audit on the centers
उपकेंद्रों पर एनर्जी आॅडिट से रोकी जाएगी बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला

बस्ती। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए उपकेंद्रवार एनर्जी आडिट होने जा रही है। इसके तहत सभी उपकेंद्रों पर मीटर लगाए जाएंगे। इसके जरिए पता चलेगा कि विभाग कितना बिजली दे रहा है और उसके एवज उसे कितना भुगतान मिल रहा है। अभी विभाग को 28 फीसदी नुकसान हो रहा है। नए तरीके का मीटर लग जाने से यह नुकसान घटकर 20 फीसदी हो जाएगा। सरकार और विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन और मीटर लगाने की योजना के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन

एमडी ने बताया कि सरकार सौभाग्य योजना में पूर्वांचल में 46 लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में इतनी ही संख्या में कनेक्शन दिए गए हैं। इस तरह पूरे पूर्वांचल में आने वाले दिनों में 92 लाख उपभोक्ता हो जाएंगे। बताया कि मोबाइल एप के जरिए गांवों में नए कनेक्शन दिए जाएंगे और उसी के जरिए बिलिंग भी होगी। उन्होंने लोगों को बिजली की बचत के लिए अधिक से अधिक एलईडी बल्ब इस्तेमाल करने की सलाह दी। बताया कि अगर ग्रामीण क्षेत्र में एक, दो कमरों वाले उपभोक्ता अगर दो एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करते हैं तो उसे एक माह में मात्र 90 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed