फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity theft detected in three houses, case registered

Basti News: तीन घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, केस दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft detected in three houses, case registered
बस्ती। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने एक दिन पहले शहर के रौतापार मोहल्ले में सघन छापा मारा। इस दौरान तीन घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया। विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विजिलेंस प्रभारी एसएस चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना के आधार पर रौतापार मोहल्ले में दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार और प्रशांत चौधरी के मकान में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इन घरों में मीटर से बाईपास करके बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा गया है। बिजली एक्ट के तहत यह कानूनन अपराध है। तीनों लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाने में केस दर्ज कर मामला विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के मामले के निस्तारण के लिए शासन स्तर से छूट की योजना भी आई है। एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक 50 प्रतिशत छूट का प्राविधान है। ऐसे में जिनके खिलाफ बिजली चोरी के मामले विचाराधीन है वह लोग छूट का लाभ लेकर इसे निस्तारित करा सकते हैं। छूट संबंधी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed