फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity supply remained disrupted for eight hours

Basti News: आंधी के बाद बारिश, आठ घंटे तक अस्त-व्यस्त रही बिजली आपूर्ति

Tue, 05 Sep 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for eight hours
बस्ती। रविवार की रात करीब 2:15 बजे आई आंधी से जिलेभर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। शहर में सिविल लाइंस व आवास विकास फीडर ब्रेकडाउन हो गया। जिससे करीब आठ घंटे तक उपभोक्ताओं को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। सुबह आठ बजे शहर की आपूर्ति सामान्य हुई।
विज्ञापन

रविवार रात उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। रात में ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। लेकिन किसी ने आंधी की कल्पना नहीं की थी। रात में अचानक आंधी से छत पर सो रहे लोगों की नींद खुली तो किसी की मच्छरदानी गायब थी तो किसी का बिस्तर। बिजली भी जा चुकी थी। भुवर निरंजन निवासी धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि सुबह मच्छरदानी आम के पेड़ पर लटकी मिली। रात में करीब ढाई बजे गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि छह मिमी बारिश हुई है। 24 घंटे में बढि़या बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
हर्रैया/बभनान। खंभा व तार टूटने से करीब नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे बेलभरिया, केशवपुर, महराजगंज व अमारी के ढाई सौ उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। अवर अभियंता ने बताया कि अमारी फीडर पर ज्ञानपुर, करमडाड़े व महेवा कुंवर में तार टूट गया था। बेलभरिया के बड़ेरिया कुंवर में पेड़ गिरने से खंभा टूट गया और महुआपर में तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही। केशवपुर व महराजगंज फीडर पर डाल गिरने से आपूर्ति बाधित रही। सोमवार दोपहर एक बजे आपूर्ति सामान्य हुई। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी के बाद सोमवार को दोपहर एक बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। इस दौरान उपकेंद्र के तहत आने वाले चार सौ गांव व नगर पंचायत के उपभोक्ताओं को बिना बिजली के ही रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed