{"_id":"61437cfb8ebc3eb503036d1b","slug":"electricity-problem-basti-news-gkp4094581118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं 24 तो कहीं 18 घंटे से नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं 24 तो कहीं 18 घंटे से नहीं मिली बिजली
विज्ञापन
गांधीनगर क्षेत्र में तेज हवाओं की वजह से हुए फाल्ट को ठीक करते विद्युत निगम के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं 24 तो कहीं 18 घंटे से नहीं मिली बिजली
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के लिए हाहाकार
बारिश और तेज हवा ने खोली आपूर्ति की तैयारियों की पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तेज हवा और बारिश से गांव से लेकर शहर तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सबसे ज्यादा समस्या लोकल फॉल्ट को लेकर बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम फीडर 24 घंटे से बाधित हैं। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण विद्युतकर्मियों को आपूर्ति सामान्य करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विद्युत विरतण खंड प्रथम के पुरानी बस्ती उपकेंद्र के हथियागढ़ फीडर बुधवार रात दो बजे से बृहस्पतिवार सुबह 6:45 बजे तक पेड़ गिरने के कारण बाधित रहा। गिदही उपकेंद्र का पुरानी बस्ती फीडर इंसुलेटर की खराबी के कारण बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से 8:15 बजे तक बाधित रहा। अमहट उपकेंद्र के सिविल लाइन फीडर पर पेड़ गिरने और कटरा में एबीसी में फॉल्ट आ गया था। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि हवा तेज होने के कारण लोकल फॉल्ट की समस्या अधिक है। सभी लाइनें सामान्य हैं। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार उपकेंद्र का बेलभरिया फीडर बुधवार रात 11 बजे से बाधित हुआ है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। वहीं, हर्रैया टाउन फीडर पर पेड़ गिरने के कारण करीब तीन घंटे तक फीडर बाधित रहा। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार बघौड़ी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बुधवार रात में ठप हुई। बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार को भी आपूर्ति नहीं मिली। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र से करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे करीब 200 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार रात उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॅाल्ट के कारण उपकेंद्र के सभी फीडर बृहस्पतिवार को भी बाधित रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार देईसाड़ उपकेंद्र के दो फीडर 24 घंटे से बाधित हैं। अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण लाइनों पर कहीं पेड़ तो कहीं डालियां टूट कर गिरी हैं। लाइनमैन पेट्रोलिंग कर लाइनें ठीक कर रहे हैं। जल्द ही सभी लाइनों से आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।