{"_id":"693c751ff66e2a6ec20cf610","slug":"electricity-employees-protested-against-the-layoffs-at-the-superintending-engineers-office-basti-news-c-207-1-bst1001-149371-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छंटनी के विरोध अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर गरजे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छंटनी के विरोध अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर गरजे बिजली कर्मचारी
Sat, 13 Dec 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते बिजली कर्मचारी।
बस्ती। बिजली निगम में संविदा कर्मचारियों के निकाले गए नए टेंडर का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को उप्र बिजली कर्मचारी संघ जोनल कमेटी की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारी नेता निगम की व्यवस्था पर जमकर गरजे। चेतावनी दी गई यदि छंटनीशुदा संविदा कर्मियों का समायोजन नहीं हुआ तो निगम को यह महंगा पड़ सकता है।
संघ के जोनल अध्यक्ष कामरेड अशर्फीलाल ने कहा कि अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बस्ती द्वारा नई निविदा में संविदा कर्मचारियों की संख्या घटाने की संस्तुति की गई है। इस रिपोर्ट पर डिस्काम वाराणसी ने 668 की जगह वर्तमान निविदा में संविदा कर्मचारियों की संख्या 514 कर दी गई है। निविदा का एलओआई भी जारी कर दिया गया है। पावर कॉरपोरेशन के पुराने आदेश संख्या 295 15 मई 2017 का अनुपालन न करके 154 की संख्या में संविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।
कहा कि जब तक मानक के अनुरूप समस्त संविदा कर्मचारियों का समायोजन नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। कामरेड केके तिवारी ने कहा विभाग रेगुलर कर्मचारियों को 60 वर्ष में सेवानिवृत्त करता है। संविदा कर्मचारियों को त्रुटिपूर्ण आदेश करके 55 वर्ष में ही सेवा से पृथक कर दिया गया। यह अनुचित एवं असंवैधानिक है। निगम के अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मंत्री खेशाल अहमद, मुराद आलम, प्रेम प्रकाश वरूण, हरेंद्र पांडेय, विजय कुमार चौधरी, राहुल कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
बस्ती। बिजली संविदा कर्मचारियों का एक गुट शुक्रवार को छंटनी के विरोध में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण बंदन करने और छंटनीशुदा 115 कर्मियों के समायोजन की मांग उठाई गई। महादेवा विधायक दूधराम और भाजपा के पूर्व विधायक संजय जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राम सकल मौर्य, अभिषेक सिंह, ओम हरि सिंह, विजय कुमार, रमेश चंद्र चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी, प्रवेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद