फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity cut off in 1700 villages throughout the day due to storm

Basti News: आंधी से 1700 गांवों में दिनभर गुल रही बिजली

Wed, 18 Oct 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off in 1700 villages throughout the day due to storm
रूधौली क्षेत्र में बिजली फाल्ट ठीक करते बिजली कर्मी।
250 गांवों में अब भी नहीं बहाल हो पाई है बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

250 से अधिक खंभे टूटने का है विभागीय अनुमान
खेत में गिरने से खराब हो जाएगी धान, गन्ना व सब्जियों की फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार शाम करीब सात बजे आइष्र्ते ज आंधी करीब 250 विद्युत खंभे टूट गए। इससे जिले भर मेंं बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में स्थिति मिलीजुली रही। ग्रामीण इलाकों में हालत बेहद खराब रहे। करीब 1700 गांवों में मंगलवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ता को परेशान होना पड़ा। मंगलवार शाम तक 250 गांवों में आपूर्ति सामान्य नहीं की जा सकी थी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार शाम को आंधी ने लोगों का खासा परेशान किया। खंभे टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति लड़खड़ा गई। हालांकि, आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली कर्मी दिनभर प्रयास करते रहे। लोकल फाल्ट, इंसुलेटर पंक्चर, तार और खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हर्रैया, भानपुर व रुधौली क्षेत्र में करीब 250 खंभे टूट गए। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार बानपुर देईसांड़ मार्ग पर आंधी के कारण 11 केवी लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र के बेलभरिया, केशवपुर, महराजगंज व छावनी फीडरों से आपूर्ति आंधी के कारण ठप हो गई। मंगलवार को शाम छह बजे तक तहसील फीडर की आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

...
लोकल फाल्ट ढूंढने में छूटे पसीने
33 और 11 केवी लाइन का फाल्ट मंगलवार को 12 बजे तक दुरुस्त कर लिया गया। इसके बाद पेड़ों की डालियां गिरने से आई फाल्ट को ढूंढने का सिलसिला शुरू हुआ। गांव-गांव लोकल फाल्ट ढूंढने में बिजली कर्मियों को पसीने बहाने पड़े। इसके बावजूद अब भी 250 गांवों में अंधेरा छाया हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
12 घंटे तक ब्रेक डाउन में रहा हथियागढ़ फीडर
आंधी के समय ट्रांसमिशन से शहर की 33 केवी लाइन से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसका फायदा यह हुआ है कि 33 केवी लाइन में कोई बड़ा फाल्ट नहीं हुआ। शहर के घरसोहिया में तार पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति 12 घंटे ठप रही। सुबह पेड़ काटकर हटाया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। खवासबारी में पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सेंट बेसिल स्कूल, भटोलवा, मड़वा नगर में डाल गिरने से आपूर्ति बाधित रही। कड़र मंदिर, हर्रैया जप्ती में भी 12 घंटे बिजली गुल रही। मुरली जोत में खंभा टूटने से आपूर्ति ठप रही। पांडेय बाजार में डाल टूटने से चार घंटे आपूर्ति बंद रही। हथियागढ़ फीडर की आपूर्ति 12 घंटे आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शहर में अब आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
..
काली माता मंदिर के पास गिरा सालों पुराना बरगद का पेड़
छावनी। आंधी से बभनगांवा गांव के काली माता के मंदिर के पास स्थित सालों पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। जब पेड़ गिरा तो गांव के लोग सामूहिक रूप से माता की आरती कर रहे थे। गनीमत रहा कि इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया। पेड़ के पास खड़ी गांव के ही अनुराग की बाइक और गोलू की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
...
धान, गन्ना व सब्जियों की फसलें हुईं खराब
आंधी के कारण धान और गन्ने की फसल खेत में गिर गई है। इससे धान की फसल के धान खराब होंगे और गुणवत्ता प्रभावित होगी। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने बताया कि धान की गुणवत्ता प्रभावित होगी दाने मर जाएंगे। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगे। गन्ना की फसल गिरने से उनका वजन कम होने के साथ चीनी की मात्रा भी कम हो जाएगी। बारिश के कारण अगेती सब्जियों की पौध खराब हो जाएगी।
...
नमी बढ़ने से बढ़ेगी ठंड
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। लेकिन बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। सोमवार रात हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ जाएगी। जिससे ठंड भी बढ़ेगी। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिर सकता है।

...
वर्जन-
आंधी के कारण बड़ी संख्या में खंभे टूटे हैं और बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आंकलन कराने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र में टीमें लगाई गई हैं जो पेट्रोलिंग कर लोकल फाल्ट दुरुस्त कर रही हैं। आंधी के कारण आपूर्ति सामान्य करने में थोड़ा समय लग रहा है।
रामदास, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
...
वर्जन-
फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए सभी तहसीलों को निर्देश दिए गए हैं। यदि नुकसान 33 प्रतिशत से अधिक निकला तो किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
कमलेश चंद्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed