फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity Corporation's claims of repairing the fault

Basti News: फाल्ट ठीक करने के बिजली निगम के दावे झूठे...लुढ़क गई रैंकिंग

Mon, 30 Oct 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's claims of repairing the fault
प्रदेश स्तर से जारी रैंक कहा गया है कि फाल्ट दुरुस्त करने में नहीं दिखाई जा रही तत्परता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली निगम के अफसर समय से फाल्ट ठीक कराने के दावे करते रहे, पर हकीकत में ऐसा नहीं कर पाए। जिले में झूलते तारों को भी ठीक नहीं किया जा सका। नतीजा सितंबर की रैंकिंग में जिला पिछड़ गया। बिजली निगम की ओर से पहली बार जारी की गई रैंकिंग में जिले को श्रेणी-बी में जगह मिली है। इस श्रेणी में शहरी क्षेत्र में प्रदेश में 29वीं तो ग्रामीण क्षेत्र के लिए 42वीं रैंक मिली है।
बिजली निगम की सितंबर माह की समीक्षा हुई तो अफसरों के दावों की कलाई खुल गई। दरअसल, समीक्षा में इस बात पर फोकस रहा कि फाल्ट कितनी जल्दी ठीक किए गए। जिले में झूल रहे बिजली के तारों पर क्या काम किया गया और फुंके ट्रांसफार्मर कितनी जल्दी बदला गया। जारी रैंकिंग से साफ हो गया है कि शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में फाल्ट ठीक करने में तत्परता नहीं दिखाई गई। झूलते तारों को भी नहीं कसा गया। रीवैंप योजना का काम परवान नहीं चढ़ पाया। इन्हीं सबका नतीजा है कि जिले की रैंक पिछड़ी है।
विज्ञापन

...
ए-प्लस ग्रेड प्राप्त कर ट्रांसफार्मर कार्यशाला ने बचा ली लाज
खराब व जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने में ट्रांसफार्मर कार्यशाला का प्रदर्शन हमेशा से ही बेहतर रहा है। विद्युत वितरण निगम के उच्चाधिकारी कई बार अधिशासी अभियंता ट्रांसफार्मर अंब्रीश श्रीवास्तव की तारीफ कर चुके हैं। इसका असर रैंकिंग में भी देखने को मिला। प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कार्यशाला ने ए-प्लस ग्रेड प्राप्त किया है। 99.99 प्रतिशत शिकायतें निर्धारित समय के अंदर निस्तारित की गई हैं। उपभोक्ताओं ने ट्रांंसफार्मर कार्यशाला को फीडबैक भी बढि़या दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
केस- एक
10 दिन बाद मिली बिजली आपूर्ति
16 अक्तूबर की रात आई तेज आंधी के कारण सोनहा क्षेत्र के मझौवा लाल सिंह पूरबडीह में लगा खंभा टूटने से पांच केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उपभोक्ता सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि 17 अक्तूबर को इसकी शिकायत की गई। कई बार अवर अभियंता से पैरवी करने के बाद 25 अक्तूबर को नया खंभा व ट्रांसफार्मर लगाया गया।
...
केस- दो
कटया नौडिहा में छठे दिन बदला गया टूटा खंभा
गौर क्षेत्र के कटया नौडिहा में अज्ञात वाहन की ठोकर से बिजली का एक खंभा टूट गया था। प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत 1912 पर फोन की गई थी। बिजली निगम के अफसरों को खंभा बदलने में पांच दिन लग गए। 17 को शिकायत दर्ज कराई गई और 22 अक्तूबर को खंभा बदला गया। करीब छह दिन तक उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा।
...
उपभोक्ताओं ने बयां की दास्तां



विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या समय पर निस्तारित नहीं होती है। बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर का फ्यूज कट गया था। इसी दिन सुबह शिकायत दर्ज कराया, लेकिन शाम सात बजे समस्या निस्तारित हुई।
बब्लू, नरहरिया
...
16 अक्तूबर को मोहल्ले में एक खंभे में करंट उतर रहा था। इसकी शिकायत फोन पर पुरानी बस्ती उपकेंद्र पर दर्ज कराया। दो दिन कोई इसे ठीक करने नहीं पहुंचा। 19 अक्तूबर को अधिशासी अभियंता से शिकायत की तो घंटेभर के अंदर समस्या निस्तारित हो गई।
दीपू, डफालीटोला
...
एक बार लाइन में फाल्ट हो जाए तो इसे ठीक कराने के लिए मिन्नतें करनी पड़ती हैं। इसके वावजूद लाइनमैन नहीं सुनते हैं। एक बार घर की केबल खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए दो दिन तक परेशान होना पड़ा।
सदाकांत, पुरानी बस्ती
...
बिजली निगम कर्मियों से भगवान बचाए। आपूर्ति में यदि कोई समस्या आ जाती है तो वह शिकायत के बाद भी नहीं सुनते हैं। कुछ भी कर लो, लेकिन फाल्ट तभी दुरुस्त होगा जब बिजली कर्मी चाहेंगे। कई बार तो चढ़ावा भी चढ़ाना पड़ता है।

रोशन शुक्ल, मंगलबाजार
...
कोट
खराब रैंकिंग पर सभी वितरण खंड अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। इसमें सुधार के लिए उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। पुराने संसाधनों को बदला जा रहा है। जल्द ही सुधार दिखने लगेगा।
-रामदास, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed