Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity contract employees demonstrated at the Collectorate.

Basti News: विद्युत संविदा कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 12 Dec 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract employees demonstrated at the Collectorate.
विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के पदा​धिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने जाते जिला पंच
बस्ती। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी लामबंद होकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नौकरी से निकाले जाने के मुद्दे को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों के समर्थन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से मुलाकात की। उन्हें समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनी को आवंटित नई निविदा में संविदा कर्मियों की संख्या कम कर दी गई है। इससे सैकड़ों कर्मचारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से मानव सेवा प्रदाता कंपनी के जरिये निगम का हिस्सा बने कर्मचारियों को अचानक निकाल देने से उनका परिवार अनाथ हो जाएगा। निगम और कंपनी का तर्क कर्मचारियों के हित में नहीं है। कहा कि पहले से ही कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं तो अचानक उन्हें सरप्लस बताना एक साजिश है।
विज्ञापन

जिले के 39 उपकेंद्रों के संचालन के लिए 650 निविदा कर्मचारियों की संख्या तैनात रही। विभागीय अधिकारियों की कहना है कि यह संख्या सरप्लस होने के नाते नए निविदा में संख्या घटाकर 514 कर दी गई है। अब सेवा प्रदाता कंपनी इतने ही कर्मचारियों से बिजली आपूर्ति का कार्य कराएगी। नए निविदा की वजह से 136 कर्मचारी निकाल दिए जाएंगे। इससे छटनीशुदा संविदा कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने समस्या के निस्तारण के लिए निगम के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप्र पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम सकल मौर्य, पूर्वांचल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, नकुल चौधरी, अश्वनी सिंह, चंद्रकेश, रामचंद्र, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed