फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electrical wires dangeruce to Wheat crop

अपडेट,,गेहूं के लिए आफत बनकर लटक रहे हैं बिजली के तार -

Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electrical wires dangeruce to  Wheat  crop
गेहूं की फसल के लिए आफत बनकर लटक रहे हैं बिजली के तार
विज्ञापन

बस्ती। गेहूं के खेत के ऊपर लटक रहे बिजली के तार गर्मी बढ़ते ही आफत के रूप में सामने आ रहे हैं। कई दशक पुराने बिजली के तारों को टाइट कराने के लिए विद्युत निगम गंभीर नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि जिले में अब तक एक दर्जन से अधिक स्थानों पर शार्ट सर्किट से खेतों में आग लग चुकी है।
गर्मी शुरू होने से पहले विभाग बिजली आपूर्ति में लगे संसाधनों को दुरुस्त करने का दावा करता है। जबकि जमीन हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जिले में चार से पांच दशक पुरानी सैकड़ों लाइन मरम्मत की राह देख रही हैं। शहरी क्षेत्रों को छोड़ दें तो ग्रामीणांचल में स्थिति बहुत ही भयावह है। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों को दुरुस्त करने के नाम पर शायद ही कहीं तार या खंभे ठीक किए गए हों। हजारों हेक्टेयर गेहूं की फसल को हर साल झूलते बिजली तारों का निवाला बन जाती है। गर्मी में बिजली तारों से आग की घटनाएं होनी सामान्य बात है। दरअसल, गर्मी में गेहूं की फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो जाती है। जब हवाएं सामान्य से तेज गति से चलती हैं तब बिजली तारों के हिलने-डुलने कारण उनमें स्पार्किंग होती है जिससे निकलने वाली चिंगारी आग का कारण बनती है।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान राम मूर्ति मिश्रा बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में तमाम बिजली लाइनें 40 से 50 साल पुरानी हैं। हमने उनकी मरम्मत होता जीवन में कभी नहीं देखा। गर्मी में धातुओं में प्रसार होता है। तार भी धातुओं से बने होते हैं और प्रसार के कारण वे ज्यादा लटक जाते हैं। जिन्हें देखने कभी कोई अभियंता नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
केस-एक
- कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली के मईपुर पुरवा में 12 मार्च की देर रात करीब दो बजे शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसमें दो छप्पर वाले घर राख हो गए। घर में रखा कपड़ा, अनाज समेत गृहस्थी के सामानों के साथ-साथ मोटरसाइकिल व साइकिल जल गईं। फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
केस-दो
- छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा गांव में 26 मार्च की दोपहर करीब एक बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण आठ किसानों की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के अमोढ़ा गांव के मानपुरवा टोले में बिजली की शार्ट सर्किट से सुर्ती, राम बहोर, लालता, घुरहू, चनरा, भगेलू, व छट्ठू की करीब पांच बीघा गेहूं राख हो गई।

उपखंड अधिकारी से करें लिखित शिकायत
- यदि बिजली खंभे झुके हुए और तार ढीले व जमीन की ओर लटक रहे हैं तो उपभोक्ता इसकी शिकायत संबंधित उपखंड अधिकारी से सीधे करें या 1912 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं। इसे अविलंब दुरुस्त कराया जाएगा।
-आरबी कटियार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed