फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   electric problem.

गर्मी में कटौती और लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान

Sat, 29 Jun 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
electric problem.
उमस भरी गर्मी में कटौती व लो वोल्टेज से लोग परेशान
विज्ञापन

सल्टौआ। अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं परेशानी हैं। वहीं रही सही कसर लोकल फाल्ट के चलते हो रही कटौती पूरी कर रही है। इस उपकेंद्र से 22 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। 15 एमबीए की क्षमता वाला इस केंद्र पर लोड बढ़ने से लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई हैं।
शासन की ओर ेस ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश है। लेकिन बिजली कटौती और लोकल फाल्ट की समस्या निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही है। निगम ने घर-घर बिजली पहुंचाने के नाम पर कनेक्शन तो बांट दिया है लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता वहीं हैं, जिससे लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। फाल्ट के चलते बिजली के आने जाने का कोई शेड्यूल नहीं है। शाम होते ही बिजली चली जाती है और रात में नौ बजे आती है लेकिन इसके बाद आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। उपभोक्ता सानू मोदनवाल, दीपक पांडेय, संतोष कुमार, नाईम शाह, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार, रिंकू, गुडडू का कहना है कि रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। कभी कभार आ भी गई बिजली तो लो वोल्टेज व लोकल फाल्ट की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

जेई बृज किशोर ने बताया कि ऊपर से जो आपूर्ति उपकेंद्र को मिल रही है उसी अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है।
गर्मी के साथ बढ़ी बिजली कटौती
मुंडेरवा। बिजली कटौती से आम जन परेशान है। सरकार का आदेश विद्युत उपकेंद्र के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही मुंडेरवा विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की मार भी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश मे भाजपा सरकार बनने के साथ ही बिजली में सुधार हुआ। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन यहां सात आठ घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। उपभोक्ता सत्यप्रकाश, प्रिंस चौरसिया, मनीष श्रीवास्तव, सुधीर पांडेय, सच्चितानंद त्रिपाठी, विनोद जायसवाल, गिरजेश कसौधन, नन्हे पांडेय, रामकृपाल चौधरी आदि का कहना है कि 21 मई से बिजली कटौती अपने चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed