{"_id":"612535d28ebc3e79b74f901e","slug":"electric-meater-basti-news-gkp4066338106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली का मीटर न लगवाने पर कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली का मीटर न लगवाने पर कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिना मीटर बिजली का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं का अब कनेक्शन काट दिया जाएगा। शासन का निर्देश है कि बिना मीटर लगाए किसी भी उपभोक्ता को बिजली आपूर्ति न दी जाए। नगरीय क्षेत्र में शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगे हैं। लेकिन तीनों ग्रामीण वितरण खंडों में करीब 31 हजार उपभोक्ता बिना मीटर के बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इनमें तमाम उपभोक्ता मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं जो अब उनके लिए सिरदर्द बन सकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जो उपभोक्ता मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कनेक्शन काटा जाएगा। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगा है। वहां निगम ने मीटर लगवाना शुुरू कर दिया है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 140,000 उपभोक्ताओं में करीब 10 हजार बिना मीटर के बिजली का उपयोग कर रहे हैं। वहीं वितरण खंड तृतीय में 1,02,000 उपभोक्ताओं में 11,000 और हर्रैया खंड में करीब 1,16,000 उपभोक्ताओं में से 10378 उपभोक्ता बिना मीटर के बिजली का उपयोग कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाया जा रहा है। जल्द ही सभी परिसरों को मीटरीकृत करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जो उपभोक्ता मीटर लगाने का विरोध करेंगे, उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।