{"_id":"5a11b9fc4f1c1b97678bca04","slug":"election-convacing-will-be-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बंद होगा प्रचार का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बंद होगा प्रचार का शोर
basti
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर निकाय चुनाव-2017 के पहले चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 22 नवंबर को जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों में चेयरमैन और सदस्य पद के लिए 65 मतदान केंद्र के 186 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। नगर क्षेत्र में पालिका अध्यक्ष पद के अलावा 25 वार्ड मेंबर और चारों नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही 49 वार्ड मेंबर का चुनाव होना है। इस चुनाव में कुल एक लाख 58 हजार 507 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें एक लाख 07 हजार 533 मतदाता नगर पालिका क्षेत्र में बाकी चारों नगर पंचायत में वोट डालकर अपना नुमाइंदा चुनेंगे। इसमें कुल 20 आरओ, 40 एआरओ और 967 मतदान कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। जिनमें 223 रिजर्व और 744 कर्मचारियों की मतदान केेंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है।
सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कुल सात जोन बनाकर निगरानी रखी जाएगी। जिसके प्रभारी एसडीएम और डिप्टी एसपी होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र को तीन जोन में विभाजित करके शांति-सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पर्याप्त संख्या में जवान बूथों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा दो कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीपीएमएफ) और दो कंपनी पीएसी रिजर्व में रखी गई है, ताकि किसी अवांछनीय तत्वों अथवा विषम हालात में एक्शन लिया जा सके।
संवेदनशील केंद्रों पर फोकस
एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का फोकस ज्यादा है। किस वजह से संवेदनशीलता है, इस पर होमवर्क किया जा चुका है। जिससे भरोसा है कि कहीं चूक नहीं होने पाएगी। नगर पालिका परिषद के 22 मतदान केंद्रों में से 20 केंद्र किसी न किसी रूप में संवेदनशील हैं। सिर्फ 02 मतदान केंद्र के 07 बूथ ही ऐसे हैं, जहां सामान्य तौर पर मतदान कराने का आकलन किया गया है। 02 केंद्र के 11 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस, 11 केंद्र के 72 बूथ अतिसंवेदनशील और 07 केंद्र के 32 बूथ संवेदनशील श्रेणी के हैं।
विज्ञापन
सीपीएमएफ ने शहर में किया मार्च
22 नवंबर को होने जा रहे मतदान में माहौल बनाने के लिए रविवार शाम शहर में सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स लेकर एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने मार्च किया। सीपीएमएफ के सीओ स्तर के अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। कंपनीबाग से गांधीनगर होते हुए रोडवेज और पुरानी बस्ती क्षेत्र में जवानों ने भ्रमण किया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि लोगों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मार्च कराया गया।