फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly person injured in collision between bike and bicycle

Basti News: बाइक-साइकिल की टक्कर में वृद्ध घायल

Sun, 19 Jul 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly person injured in collision between bike and bicycle
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा-लालगंज मार्ग पर लहरी गांव के समीप शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

लहरी गांव निवासी सुग्रीव चौधरी (60) पुत्र अचरज चौधरी शनिवार को साइकिल से कुरियार की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह लहरी गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान महादेवा की ओर से मुंडेरवा की तरफ जा रहे धर्मेंद्र निवासी भैंसवलिया की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सुग्रीव चौधरी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

जबकि बाइक सवार को हल्की चोटें आई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घायल को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed