{"_id":"679fc199ec02ff3a9e04a6e7","slug":"eight-workers-including-doctor-found-missing-from-jan-arogya-fair-salary-stopped-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131401-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रातभर लापता रहे राजगीर का पुलिया के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रातभर लापता रहे राजगीर का पुलिया के पास मिला शव
Mon, 03 Feb 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कलवारी (बस्ती)। भंगुरा गांव स्थित पोखरा के पास बनी पुलिया के नीचे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाद में शव की पहचान गंगऊपुर निवासी श्यामलाल राजभर के रूप में की गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार,शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, गंगऊपुर निवासी 52 वर्षीय श्यामलाल राजभर राजगीर का काम करते थे। शनिवार की सुबह घर से रोजाना की तरह काम करने निकले थे। परिवार के लोगों का कहना है कि शाम तक घर वापस न आने पर वह लोग परेशान तो हुए। मगर, रोज की तरह नशा कर देर रात तक लौटने की वजह से खोजने की जगह इंतजार करते रहे। कोई सूचना न मिलने पर खोजबीन करने लगे।
रविवार की सुबह जब फिर खोजने लगे तो पता नहीं चला। कुछ देर बाद किसी ने परिजनों को सूचना दी कि एक शव पुल के पास पड़ा हुआ है। श्यामलाल की पत्नी राजमती ने जब शव को देखा तो दहाड़े मारकर रोने लगीं। उनके रोने की आवाज सुनकर गांव वाले इकट्ठा होने लगे। इसके बाद सूचना कलवारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए और विधिक कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि श्याल लाल के परिजनों से बात करने के बाद मालूम हुआ कि वह रोज रात को नशा कर घर आता था। वह शनिवार की रात घर नहीं पहुंचा था। तलाशी लेने पर उसकी जेब से नशीला पदार्थ भी मिला है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि श्यामलाल अधिक नशा कर पुल पर बैठा रहा होगा और पुल के नीचे गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।े