फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight thousand candidates appeared for the semester examination in 53 centres.

Basti News: 53 केंद्रों में आठ हजार परीक्षार्थियों ने दी सेमेस्टर परीक्षा

Tue, 17 Dec 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand candidates appeared for the semester examination in 53 centres.
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के सभी 53 केंद्रों में सोमवार को दो पालियाें में करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने सेमेस्टर परीक्षा दी।
विज्ञापन


नोडल केंद्र बनाए गए एपीएन पीजी कॉलेज के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश दुबे ने बताया कि सोमवार को सुबह प्रथम पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर समाजशास्त्र विषय व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर और उर्दू पंचम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न कराया गया। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा बीएससी तृतीय सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में कुल लगभग आठ हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर के प्राध्यापक डॉ गजेंद्र उबारन गिरी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में बीए प्रथम सेमेस्टर समाजशास्त्र विषय में कुल 91 विद्यार्थी नामांकित रहे। जबकि 87 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में कुल नौ छात्र नामांकित रहे। जिसमें केवल तीन छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 6 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed