फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight peacocks and two pigeons killed in the colony, samples sent for investigation

बस्ती में आठ मोर और दो कबूतरों की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Sun, 17 Jan 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight peacocks and two pigeons killed in the colony, samples sent for investigation
बनकटी स्थित पौधशाला में राष्ट्रीय पक्षी को दफन से पहले सलामी देते वनकर्मी। - फोटो : BASTI
बस्ती में आठ मोर और दो कबूतरों की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के बिंध्यापार (बरंडा) गांव के खेत में रविवार सुबह आठ मोर और दो कबूतरों की मौत की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पक्षियों की मौत से सहमे ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर इसकी जानकारी दी। मौके पर टीम के साथ पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी कमलेश तिवारी की मौजूदगी में पुलिस ने पक्षियों के शवों का सैंपल लेकर पंचनामा किया।
विज्ञापन

गांव के रवि पाल सुबह फसल की निगरानी करने खेत जा रहे थे तो देखा कि गेहूं के खेत में आठ मोर थोड़ी-थोड़ी दूर पर मृत पड़े थे। दूसरे खेत में दो कबूतर भी पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी। देखते-देखते पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। गांव के प्रमोद पाल, महेंद्र पाल, पप्पू पाल आदि ने बताया कि मोर और कबूतर दाना चुगने दरवाजे तक आया-जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अगर बर्ड फ्लू से मौत हुई है तो यह चिंताजनक है। जांच करने पहुंची टीम के पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. सुशील शुक्ल व पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ठंड के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच के लिए सैंपल बरेली स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा। वन दरोगा हरिओम पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी को सम्मान के साथ बनकटी स्थित पौधशाला में दफनाया जाएगा।

मोरों को राजकीय सम्मान के साथ बनकटी पौधशाला में दफन किया गया। इस दौरान वन दारोगा हरिओम पांडेय, पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत कुमार व सुशील कुमार शुक्ला, सभासद कौशल पाल ने सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed