फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight new pink toilets will be built in honor of women.

Basti News: महिलाओं के सम्मान में बनेंगे आठ नए पिंक शौचालय

Mon, 18 May 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eight new pink toilets will be built in honor of women.
नगर पालिका बस्ती
बस्ती। महिलाओं के आत्मसम्मान में शहर में पिंक शौचालयों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। पहले चरण में आठ नये शौचालय बनाए जाएंगे। इससे बाजार में खरीदारी को आ रही महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। निर्माण में 70.64 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ एवं सुंदर शहर की हुई पहल और स्वच्छता रैंकिंग सुधरे इस उद्देश्य के साथ नगर पालिका ने वार्डों से लेकर शहर के प्रमुख और सार्वजनिक स्थलों पर पिंक शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए शहर के चौराहों पर पिंक शौचालय बनेगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने वार्डों और सहित आवश्यक स्थानों पर जगह चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। बताया गया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर पिंक शौचालय के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में करीब दो लाख की आबादी रहती है। वहीं, बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं शहर में रोजगार के साथ खरीदारी के लिए आती हैं। पिंक शौचालयों की संख्या कम होने के चलते उन्हें परेशानी होती है। नगर पालिका में अभी तक महिलाओं के लिए शहर में जीआईसी स्कूल के पास एक पिंक शौचालय क्रियाशील है। ऐसे में बाजार आ रहीं महिलाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 70.64 लाख की लागत से अमहट, माली टोला और मुरलीजोत वार्ड में पिंक शौचालय और यूरिनल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि आठ स्थानों पर चार सीटर पिंक शौचालय और यूरिनल का निर्माण होगा। इससे आधी आबादी को काफी राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed