फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   eiectrcity demand in basti

45 प्रतिशत घट गई थी विद्युत डिमांड

Mon, 06 Apr 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
eiectrcity demand in basti
गिदही उपकेंद्र में बैठकर निगरानी करते मुख्य अभियंता एआर सिंह। - फोटो : BASTI
45 प्रतिशत घट गई थी बिजली की मांग
विज्ञापन

बस्ती। पीएम की अपील पर रविवार रात नौ बजे से नौ मिनट लोगों के लिए काफी रोमांचक रहा। यह नौ मिनट ट्रांसमिशन कर्मियों के लिए अनिश्चितताओं भरा रहा। ट्रांसमिशन जानकारों का अनुमान था कि लाइट बंद होने से 30 प्रतिशत डिमांड घटेगी, लेकिन नौ बजे डिमांड करीब 45 प्रतिशत घट गई।
हालांकि हालातों को संभालने के लिए ट्रांसमिशन प्रबंधन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। ट्रांसमिशन उपकेंद्रों से लेकर वितरण तक अभियंता मय टीम अलर्ट रहे। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) अरविंद कुमार ने बताया कि रात 8:30 बजे डिमांड 150 मेगावाट दर्ज की गई। कार्यक्रम का समय करीब आते-आते नौ बजे तक डिमांड करीब 45 प्रतिशत घटकर 80 मेगावाट हो गई, जो अनुमान से 15 प्रतिशत ज्यादा था। ऐसे में एक बार सांसें थम गईं। उच्चाधिकारियों से प्राप्त गाइड लाइन के अनुसार स्थिति को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश की गई और हम सफल भी हुए। बताते हैं कि ये नौ मिनट अनिश्चितता भरे रहे। ग्रिड इतिहास में पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई थी। ट्रांसमिशन में अधीक्षण अभियंता वेदप्रकाश, एसडीओ अवनीश कुमार, एसके सिंह, अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार, सूरज प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देशभर में एक साथ हुई मॉनिटरिंग
नौ बजे देश के सारे ट्रांसमिशन उपकेंद्र पहले से जारी गाइड के अनुसार अलर्ट मोड़ में रहे। उच्चाधिकारियों से लेकर अभियंता तक उपकेंद्रों में बैठे रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व में ही तैयारियां कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने कहा धन्यवाद
बस्ती मंडल के मुख्य अभियंता एआर सिंह खुद गिदही स्थित उपकेंद्र में रात 10 बजे तक बैठकर हालात का जायजा लेते रहे। उन्होंने मंडल के उपभोक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी की सूझबूझ से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed