{"_id":"63f752c61ff6def2400e5736","slug":"education-in-house-basti-news-c-7-1-64337-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिषदीय स्कूल के बच्चे ऐप से घर में कर सकेंगे अध्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिषदीय स्कूल के बच्चे ऐप से घर में कर सकेंगे अध्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को घरेलू शिक्षा देने की कवायद शुरू हो रही है। निजी ट्यूशन की तरह स्विफ्ट चैट ऐप से बच्चे घर पर ही सभी विषयों को पढ़ सकेंगे। इस ऐप में विभिन्न कक्षा व आयु के अनुसार छात्रों को हिंदी एवं अंग्रेजी में सभी विषयों की जानकारी मिलेगी। जिसे वह घर पर ही पढ़ कर अभ्यास कर सकते हैं।
शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि अभिभावकों के साथ होने वाली बैठकों में अभिभावकों को स्विफ्ट चैट ऐप का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। शिक्षा महानिदेशक ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वह छात्रों को स्विफ्ट चैट ऐप डाउनलोड कराएं, जिससे वे इस ऐप से अपनी पढ़ाई कर सकें।
इस ऐप से जहां छात्र निपुण लक्ष्य पर आधारित गणित व विज्ञान की क्विज से अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। वहीं वीडियो से छात्र गणित व विज्ञान सहित सभी विषयों को भलीभांति समझ पाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ऐप से बच्चों काे घर पर ही शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अभिभावकों को ऐप डाउनलोड कराने के लिए प्रेरित करें।
-डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए