फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Education in Babhangaon Khurd village

Basti News: बभनगांवा खुर्द गांव में शिक्षा की व्यवस्था नहीं

Fri, 16 Feb 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 16 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Education in Babhangaon Khurd village
बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है दूर
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी



गौर। ग्राम पंचायत बभनगांवा खुर्द आज भी विकास से कोसों दूर है। सूबे के मुखिया गांव के विकास के लिए सजग दिख रहे हैं। मगर, अब भी तमाम गांव ऐसे हैं जहां विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है। गांव में नौनिहालों के शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।



गौर विकास खंड के ग्राम पंचायत बभनगांव खुर्द में आजादी के बाद से अब तक प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम केंद्र नहीं है। ऐसे में छोटे बच्चे की शिक्षा के लिए कॉन्वेंट स्कूलों में अधिक फीस देकर नाम लिखाना मजबूरी है या तो दूसरे गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शिक्षा ग्रहण के लिए भेजा जाता है। गांव की आबादी लगभग 2500 के आसपास है और इसी ग्राम पंचायत में राजस्व गांव कटास व जोगिया भी शामिल है।
विज्ञापन




दो वर्ष पहले गांव में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में कोई सरकारी भवन नहीं है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में गांव के मतदाताओं को जूनियर हाईस्कूल कवलसिया में मतदान के लिए जाना पड़ता है। जबकि पंचायत चुनाव में पहले टेंट लगाकर गांव में मतदान कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की प्रधान ममता सिंह ने बताया कि गांव का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। गांव में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय के अलावा कोई सरकारी भवन नहीं है।आजादी के बाद से अब तक बच्चों की शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का भी निर्माण नहीं हो पाया है। अभिभावकों को बच्चों को दूर के विद्यालयों में भेजना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के विकास के लिए अधिकारियों के माध्यम से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed