{"_id":"6ab0375fac0e1409d305b890","slug":"eco-club-children-spreading-the-message-of-environmental-conservation-and-cleanliness-basti-news-c-207-1-bst1031-167321-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दे रहे ईको क्लब के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दे रहे ईको क्लब के बच्चे
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालय में गठित ईको क्लब के बच्चे जहां स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं, वहीं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण प्रतिबद्धता भी दिखा रहे हैं। क्लब में विद्यालय के सात बच्चे शामिल हैं और प्रधानाध्यापक इसके नोडल हैं। इनकी देखरेख में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को आयोजित कर अन्य बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
जिले के 2071 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इको क्लब का गठन किया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को क्लब के संचालन के लिए हर वर्ष प्राइमरी विद्यालय को दो हजार और जूनियर माध्यमिक विद्यालय को तीन हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें वर्षभर विभिन्न गतिविधियों का संचालन करना होता है। इस पैसे से खुरपी, फावड़ा, पौधे सहित अन्य चीजें खरीदनी होती है।
क्लब के बच्चे विद्यालय परिसर और आसपास पौधरोपण कर रहे हैं। जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, कचरा पृथक्करण, स्वच्छता अभियान, जैविक खाद तैयार करना और ऊर्जा संरक्षण जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित भी किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की निगरानी जिला और ब्लॉक स्तर पर भी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना और उन्हें व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।