फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eclipse on pure drinking water supply, needy paying the price to quench their thirst

Basti News: शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर ग्रहण, प्यास बुझाने की कीमत चुका रहे जरूरतमंद

Fri, 24 Apr 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Eclipse on pure drinking water supply, needy paying the price to quench their thirst
हरैया तहसील में खराब पड़ा हैंडपंप-संवाद
हरैया। जिले की सबसे बड़ी तहसील हरैया के मुख्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल की बंद इंतजामी अधिवक्ता व आने वाले वादकारियों पर भारी पड़ रही है। यहां परिसर में कुल चार इंडिया मार्का टू हैंडपंप के साथ तीन वाटर कूलर लगा है। यह सब काम करें तो शुद्ध पेयजल की जरूरत पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया और घड़ी-घड़ी लोगों का गला सूख रहा है तो तीन में से एक वाटर कूलर खराबी के चलते बंद है तो दो कूलिंग सिस्टम खराब होने के चलते धूप से तप कर गर्म हुई टंकी का पानी दे रहे हैं। वहीं चारों इंडिया मार्का टू हैंडपंप में से एक ड्राई तो तीन दूषित पानी दे रहे हैं। ऐसे में लाचारी में कुछ लोग बंद बोतल पानी खरीद रहे हैं तो असमर्थ वादकारी दूषित पानी सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय के साथ नजारत के साथ तहसील स्तरीय आपूर्ति कार्यालय, ग्राम न्यायालय व सीओ कार्यालय है। जहां विभिन्न विभागों व न्यायालयों से संबंधित कार्य के लिए तहसील क्षेत्र के कोने-कोने से लोगो का आना होता है। अब जबकि गर्मी से घड़ी-घड़ी गला सूख रहा है तो शुद्ध पेयजल की कमी सबके लिए बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता बोले-
तहसील मुख्यालय पर प्रत्येक कार्य दिवस में औसतन ढाई सौ से अधिक अधिवक्ता व इतनी ही संख्या में इनके सहायकों के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य के लिए हजार से अधिक वादकारी आते हैं। शुद्ध पेयजल की कमी सबके लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

-रामकल्प मिश्र, अधिवक्ता
--------
यहां तहसील व आपूर्ति, ग्राम न्यायालय व सीओ आफिस में काम करने के लिए सैकड़ों कर्मचारी व जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध शुद्ध पेयजल के संसाधन पहले से कम है। इनमें से यहां लगे सभी वाटर कूलर खराब व हैंडपंप दूषित जल दे रहे तो प्यास बुझाने के लिए लोग दूर-दूर जा रहे हैं।

-राधे श्याम तिवारी, अधिवक्ता
-----
गर्मी के मौसम में ठंड पेयजल आपूर्ति के लिए लगें सभी वाटर कूलर महज शो पीस बन कर रह गए हैं। हैंडपंप का पानी पीने लायक नही है। घर से थरमस में ठंडा पानी लाते हैं। उसके खत्म होने या और जरूरत पर बंद बोतल का पानी खरीदना पड़ता है।


-अंगद तिवारी, अधिवक्ता
----
तहसील परिसर में प्यास लगने पर तीनों वाटकूलर पर ठंडे पानी के लिए गया। एक सूखा पड़ा है जबकि तीन गर्म पानी उगल रहे हैं। इंडिया मार्का टू हैंडपंप से पानी पिया। उसमें बालू के कण निकल रहे हैं।

-दीनानाथ, वादकारी निवासी ग्राम करचोलिया
कोट
मुझे वाटर कूलर व हैंडपंप के खराबी की जानकारी नही थी। जानकारी मिली है जल्द ही सभी उपकरण ठीक कराकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी।

-अभयराज, तहसीलदार हरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed