फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eastern cabin route closed for railway overbridge construction.

Basti News: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए पूर्वी केबिन मार्ग बंद

Fri, 24 Jul 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Eastern cabin route closed for railway overbridge construction.
पुरानी बस्ती। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर शनिवार से बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन ने 25 जुलाई की सुबह सात बजे से अगले पांच माह तक पूर्वी केबिन रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा मार्ग बंद किए जाने के साथ ही रेलवे विभाग ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करेगा। लंबे समय से रेलवे विभाग को इस मार्ग के बंद होने का इंतजार था, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के कराया जा सके। मार्ग बंद होने से पुरानी बस्ती, स्टेशन रोड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अगले पांच माह तक वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन योजना का पालन करें और अनावश्यक रूप से बंद मार्ग का उपयोग करने का प्रयास न करें।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक विजय, संदीप आदि का कहना है कि ओवरब्रिज बनने के बाद पूर्वी केबिन रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। वाहन अन्य मांगों से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed