फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eaighth Day -kanya kumari died

जिंदा जलाई गई युवती की आठवें दिन मौत

Sat, 19 Feb 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Eaighth Day -kanya kumari died
करनपुर विवाद : आठवें दिन जिंदगी की जंग हार गई कन्या कुमारी
विज्ञापन

बस्ती। जिंदा जलाई गई युवती आखिरकार आठवें दिन शु्क्रवार को जिंदगी की जंग हार गई। कोतवाली क्षेत्र के करनपुर की कन्याकुमारी ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शुक्रवार को दम तोड़ दिया। गोरखपुर में ही पोस्टमार्टम के बाद शाम को उसका शव परिवार वालों को सौंपा गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमे को उचित धाराओं में तरमीम कर शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

डीही आबादी की जमीन में छज्जा लगाने के मद्देनजर 11 फरवरी को दो सगे पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें भाई विवेकानंद मिश्र की पिटाई होते देख 34 वर्षीय बहन कन्याकुमारी बचाने पहुंची। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी भी पिटाई करके उसके शरीर में आग लगा दिया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने विवेकानंद मिश्र की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, धारदार हथियार से हमला समेत आधा दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें विजय नाथ मिश्र, पवन मिश्र, प्रभात कुमार मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, सुशील मिश्र, कृष्णावती व रीता मिश्रा शामिल हैं। इनमें से तीन आरोपितों विजय नाथ मिश्रा, प्रभात मिश्रा और पवन मिश्रा को 12 फरवरी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी। बता दें कि, करीब दो महीने से चल रहे रास्ते व छज्जे के विवाद को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed