फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dwary case registerd against 7 people

अपराध संक्षिप्त-5

Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dwary case registerd against 7  people
दहेज उत्पीड़न में सात ससुराली नामजद
विज्ञापन

बस्ती। महिला थानापुलिस ने दहेज में दो लाख रुपये मांगने व न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पीड़िता ज्योति निवासी पचमोहनी ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति धर्मेंद्र कुमार, ससुर जगदीश, सास मिथिला के अलावा देवर शिवनंदन, कोलई, ननद पूनम व नीतू को नामजद किया है।
ट्रैक्टर के रुपये न देने पर मुकदमा
बस्ती। उधार ट्रैक्टर लेकर रुपये अदा न करने के एक मामले में कोतवाली पुलिस ने क्रेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एजेंसी संचालक प्रवीण चौधरी निवासी शिवा कालोनी थाना कोतवाली ने तहरीर दी। नगर थानाक्षेत्र के पुरैना निवासी राहुल कुमार पाठक पर आरोप लगाया है कि 17 नवंबर 2021 को उनकी एजेंसी से राहुल पाठक ने ट्रैक्टर खरीदते समय 21 हजार रुपये दिया। शेष रुपये 28 दिन में देने की बात कहकर ट्रैक्टर ले गए। आरोप है कि 28 दिन बीत जाने के बाद भी शेष रुपये नहीं दिए। मांगने पर अपशब्द कहते हुए जान माल की धमकी देने लगे। कोतवाल राधेश्याम राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

अज्ञात पर मोबाइल चोरी का आरोप
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने टांगपारा निवासी राजेश कुमार आर्य की तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। ई-एफआईआर के जरिए कराए गए इस मुकदमे में वादी का कहना है कि घर के अंदर से दरवाजे में सिर्फ कुंडी लगी रहती है। उसको खोल कर घर के अंदर से अज्ञात चोर दो मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी तरीके से लोन लेने के प्रयास में मुकदमा
बस्ती। फर्जी डॉक्टर की डिग्री प्राप्त कर व फर्जी वेबसाइट बना कर लोन लेने का प्रयास करने के एक मामले में रुधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी डिग्री के आधार पर जनपद सिद्धार्थनगर में आरोपी ने अस्पताल खोल लिया। इस संबंध में दिनेश शर्मा मैनेजर बजाज फाइनेंस शाखा निकट जवाहर भवन, लखनऊ ने तहरीर दी। पुलिस ने विनय सिंह निवासी खरदेउरा थाना रुधौली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मारपीट के मामले में तीन नामजद
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने तथा अपशब्द कहते हुए धमकी देने के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में शिवांश पांडेय निवासी कुस्महा थाना मुंडेरवा की तहरीर पर हिमांशु पांडेय व रोहित पांडेय निवासी जमोहे थाना मुंडेरवा व विजयभान पांडेय पता अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed