{"_id":"5d18f7f78ebc3e3c9771d036","slug":"dustak-abhiyan-basti-news-gkp312187422","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.32 लाख घरों पर संचारी रोग बचाव की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.32 लाख घरों पर संचारी रोग बचाव की दस्तक
विज्ञापन
4.32 लाख घरों में संचारी रोग के खिलाफ दस्तक देंगी आशा
बस्ती। बारिश का मौसम शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बारिश व तेज धूप के कारण मौसम में आर्द्रता बढ़ जाती है, जिससे मच्छर व मक्खियों की प्रजनन क्षमता में वृद्धि होने लगती है। इस मौसम में डेंगू, जेई-एईएस व उल्टी दस्त तथा डायरिया फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसके चलते सरकार ने संचारी रोग बचाव के लिए अभियान छेड़ा है। आज से 31 जुलाई तक यह अभियान चलेगा। इसकी शुरूआत राजकीय इंटर कालेज से डीएम डा. राजशेखर करेंगे।
अभियान में जिले की आशा 4.32 हजार घरों में दस्तक देकर संचारी रोग से बचाव की पाठ पढ़ाएंगी। अति संवेदनशील इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है। बच्चों के लिए तीन मिनी पीआईसीयू ग्रामीण इलाके में जबकि दो शहरी क्षेत्र में खोले गए हैं। इसके अलावा इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर सभी 14 पीएचसी-सीएचसी पर सक्रिय कर दिए गए हैं। इस रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। जिले भर में 2378 आशा को इस अभियान से जोड़ा गया है। यही नहीं अभियान में राज्य सरकार के जिला पंचायती राज विभाग, जल निगम, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग नगर पालिका, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग, शिक्षा विभाग सहित दस विभागों को जिम्मेदारी दी गई हैं।
सीएमओ डा. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि संचारी रोग माह में जागरूकता के लिए अभियान को आज से शुरू किया जाएगा। जिम्मेदार विभागों को भी सहयोग के लिए पत्र लिखा गया है।