फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   due to fog school will close upto 24 dec

कोहरे के साथ बढ़ी गलन, 24 तक सभी विद्यालय बंद

Sat, 21 Dec 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
due to fog school will close upto 24 dec
कोहरे के साथ बढ़ी गलन, 24 तक विद्यालय बंद, खतरनाक हुआ हाइवे
विज्ञापन

बस्ती। दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कोहरे की चादर लपेटे आई ठंड से जीवन बेहाल है। शीतलहर को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने शिशु से लेकर महाविद्यालयों तक को 24 तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं घने कोहरे के कारण जिले के हाइवे पर लगातार दुर्घटनाएं होने लगी है। शुक्रवार की रात जिले के अंदर तीन हादसे हुए, जिसमें 11 लोग घायल हो गए, जबकि गोंडा जिले के सीमा पर कोहरे के कारण आठ गाड़ियां टकरा गई, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
जिम्मेदारों को भेजे गए आदेश में डीएम ने कहा कि तापमान में गिरावट और शीतलहरी को देखते हुए शैक्षिक संस्थाएं 24 दिसंबर तक बंद रहेंगी। समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, परिषदीय, वित्त विहीन (प्राइवेट) केंद्रीय, राज्य सरकार एवं मदरसा बोर्ड के सभी विद्यालयों में इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल रही हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार सुबह तापमान साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था तो शनिवार को नौ डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लेकिन घने कोहरे के चलते लोगों को दिक्कतें हुईं। बमुश्किल सौ मीटर दृश्यता होने से सड़क पर वाहन की गति काफी धीमी देखी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी ठंड से सामना होगा। रविवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 11, सोमवार को 22/10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। आठ से 10 किमी प्रतिघंटे की गति से पछुआ हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed